फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर, पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग

अंबेडकरनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर में बैंक कर्मचारी टांडा मार्ग स्थित बीओबी के सामने एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच कार्य दिवस वाली बैंकिंग व्यवस्था तत्काल लागू करना और योजना में सुधार शामिल है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि बैंकों में कर्मचारियों पर काम और व्यावसायिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। स्टाफ की कमी के कारण कार्यभार बढ़ने से कार्य-जीवन संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। संगठन ने कर्मचारियों के हित में व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें