फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में मुआवजे व कार्रवाई के लिए शव रखकर प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन पर माने परिजन

जलालपुर इलाके के पेठिया गांव में खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से धीरेंद्र सागर (33) की मौत के बाद बुधवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शव गांव पहुंचते ही परिजन उसे घर के सामने रखकर धरने पर बैठ गए। परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर परिजन करीब दो घंटे तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। अधिकारियों के मान-मनौव्वल, उचित मुआवजे का आश्वासन और हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। धीरेंद्र बुधवार को जानवरों के लिए घास काटने खेत गए थे। आरोप है कि पेठिया निवासी अभिमन्यु श्रीवास्तव के खेत में लगी झटका मशीन के तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक धीरेंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से बच्चों की पढ़ाई और परिवार के रोजमर्रा के खर्च का संकट खड़ा हो गया। मृतक की पत्नी अल्का देवी ने इस मामले में सुबह ही शिकायत पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी लेकिन अफसर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें