फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में लगातार 72 घंटे हुई बारिश, धान-गन्ने के साथ केले की फसल को भारी नुकसान

अंबेडकरनगर में बीते 23 सितंबर से शुरू हुई बारिश का सिलसिला आखिरकार रविवार सुबह कुछ देर के लिए थमा। बादल छटने के साथ धूप निकली तो 72 घंटे हुई चक्रवाती बारिश और आंधी में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अफसरों की टीम मैदान में उतर गई है। अब तक किए गए सर्वे में जिले में 29 कच्चे मकान ढहे पाए गए। साथ ही बड़े पैमाने पर अगेती धान व गन्ने के साथ केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व, कृषि विभाग के साथ नामित बीमा कंपनी के अफसर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने लगे हैं। हालांकि फसलों के नुकसान की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें