फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अंबेडकरनगर में अकबरपुर के सौनगांव में शनिवार देर रात पुरानी मुकदमेबाजी और जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मोहम्मद आरिफ पुत्र अख्तर अली घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 11 बजे डायल 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने घायल आरिफ की लिखित तहरीर पर मुस्ताक, नफीस, सलीम, प्रदीप, रवि, रामकेवल और राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। आरोप लगाया है कि नामजद आरोपितों से उसकी जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी विवाद में उन पर हमला किया गया। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें