फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में गोविंद साहब मेले की तैयारियों को लेकर एडीएम ने दिए निर्देश, 28 नवंबर को होगी समीक्षा

अंबेडकरनगर में आलापुर तहसील क्षेत्र के अहिरौली गोविंद साहब स्थित निरीक्षण भवन में सोमवार को अपर जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मेला समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। 19 दिसंबर की मध्यरात्रि से शुरू होने वाले बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारियों, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। मेले में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बैठक में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य करने, गीले और सूखे कूड़े के अलग निस्तारण, जल जीवन मिशन के तहत टोंटीयुक्त पेयजल व्यवस्था, आवारा मवेशियों को गौशाला भेजने, बैरिकेडिंग, सरोवर की व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए। रंग बसेरा और शौचालयों की मरम्मत, दुकानदारों को अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा सड़कों की मरम्मत और मुख्य मार्गों की सफाई कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक के बाद एडीएम ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने 28 नवंबर को तैयारियों की दोबारा समीक्षा करने की बात कही और उससे पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मेला समिति के प्रबंधक आशु सिंह ने समय से तैयारियां पूरी कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में तहसीलदार राधेश्याम सिंह, बीडीओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी, बृजेश तिवारी, जिला पंचायत अधिकारी राकेश राय, नायब तहसीलदार कौशल किशोर सहित संबंधित अधिकारी और मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें