फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में खंती में उतरी सवारियों से भरी बस, आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी

अंबेडकरनगर के अकबरपुर इलाके में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा टल गया। आजमगढ़ से दिल्ली जा रही नागालैंड नंबर की स्लीपर बस शुक्रवार शाम करीब 7.00 बजे अकबरपुर इलाके में न्योतरिया बाईपास से करीब 500 मीटर दूर बिजली थाने के पास अनियंत्रित हो गई और दूसरे लेन में जाकर सड़क किनारे खंती में उतर गई। हादसे में बस एक ओर काफी झुक गई। देखते ही देखते पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंजने लगा। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। एसओ सम्मनपुर अभिषेक त्रिपाठी के अलावा अकबरपुर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि बस में सवार कोई यात्री, चालक व परिचालक घायल नहीं हुए। कुछ एक लोगों को मामूली खरोचें आई हैं। पुलिस की मौजूदगी में अन्य निजी बसों से यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों को बाहर निकलवाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें