फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज - नाव से उतरने के दौरान पैर फिसलने से संगम में डूबा युवक, महाराष्ट्र से आया था परिवार

संगम में स्नान के दौरान महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का रहने वाला 45 वर्षीय दामाजी महादेव पाखमोड़े डूब गया। सोमवार सुबह करीब छह बजे हुए हादसे के बाद से उसकी तलाश की जा रही है। दारागंज थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, दामाजी परिवार के 21 सदस्यों के साथ ट्रैवलर से मैहर होते हुए रविवार रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज पहुंचे थे। इनमें पांच बच्चे भी शामिल थे। सभी एक होटल में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे नाव से संगम स्नान के लिए पहुंचे। परिजनों का कहना है कि नाविक ने सभी को जल्दी-जल्दी स्नान करने के लिए कहा। इसी दौरान नाव से उतरते समय दामाजी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल जल पुलिस को सूचना दी। हालांकि, उनका आरोप है कि तलाश शुरू करने में देरी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें