उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी और माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान बिहारी को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट एडीजे कुमार मयंक की कोर्ट में पेश किया गया। अरमान के ऊपर पांच लाख रुपयेका इनाम है। उसे गया जिले की जेल से प्रयागराज लाया गया।