फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन से क्रोध, अहंकार, द्वेष और बैरभाव छोड़ने का नाम है क्षमा पर्व

जैन धर्म का प्रमुख त्योहार क्षमावाणी पर्व शनिवार को जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में मनाया गया। विधि विधान से पूजन अर्चन कर मन से क्रोध, अहंकार, द्वेष और वैरभाव छोड़ने का संकल्प लिया गया। प्रार्थना की गई कि मेरे द्वारा मन, वचन या कर्म से जाने-अनजाने में कोई गलती हुई हो तो मुझे क्षमा करें। जैन समाज की ओर से शनिवार को क्षमावाणी पर्व मनाया। इससे पहले 16 से 25 सितंबर तक दशलक्षण महापर्व चला और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ उसका समापन हुआ। 27 सितंबर को क्षमावाणी के अवसर पर लोग परस्पर क्षमा मांगते और देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें