8वीं पास से बीटेक तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा, 12 लाख रुपये तक के पैकेज का दावा। विधानसभा स्तर पर 24 सितंबर से 28 नवंबर तक लगेंगे रोजगार मेले। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में 9 और 10 अक्टूबर को रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन प्रयागराज के सहायक निदेशक राजीव कुमार यादव ने बताया कि महोत्सव में अब तक करीब 100 कंपनियों के शामिल होने की सहमति मिल चुकी है।