उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में व्यंजना आर्ट एंड कल्चर की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश लोक संस्कृति उत्सव के पहले दिन व्यंजना आर्ट एंड कल्चर के कलाकारों ने ‘चौमासा’ की मनमोहक प्रस्तुति दी। शांभवी, अभिलाषा, आरती, रंजना और अपेक्षा ने ब्रज भाषा में लोकगीतों के माध्यम से चार महीनों के बदलते मौसम, प्रकृति और जनजीवन का चित्रण किया। प्रस्तुति में चौमासा के दौरान आने वाले चार महीनों की विशेषताओं और उनसे जुड़े लोक भावों को गीत-संगीत के माध्यम से दर्शाया गया। कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुति ने दर्शकों को लोक संस्कृति और ब्रज की पारंपरिक लोकगायकी से जोड़ा।