पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग रेलवे स्टेशन पर तीन सप्ताह से अधिक समय से ठप पड़ी तीनों लिफ्ट आखिरकार यात्रियों के लिए फिर से शुरू कर दी गई हैं। तकनीकी खामियों के चलते लंबे समय तक लिफ्ट बंद रहने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और भारी सामान के साथ सफर करने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और तत्परता दिखाते हुए खराबी को दुरुस्त कराया। बताया जा रहा है कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित लिफ्ट के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण यह तकनीकी खराबी आई थी।