उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इन वक्त अलीगढ़ में चल रहे एक शाही सगाई समारोह की चर्चा हर तरफ है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के दिवंगत राज्यपाल कल्याण सिंह के नाती और प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ का सगाई कार्यक्रम अलीगढ़ के तालानगरी स्थित मैदान में अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या और खान-पान के विशेष इंतजामों ने इसे क्षेत्र का सबसे चर्चित और बड़ा सामाजिक आयोजन बना दिया है।