अलीगढ़ में खैर के अहरोरा गांव में आज सुबह करीब 11 बजे कालू पुत्र उदयवीर को गोली लगने से चोट आई। यूपी 112 से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी खैर ले जाया गया, जहां से उसे जेएनएमसी अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इसे गनशॉट इंजरी बताया, लेकिन कालू अब खतरे से बाहर है। घायल के भाई भूरा ने प्रेम प्रसंग के कारण गोली लगने की बात कही। पुलिस जांच में परिस्थिति जन साक्ष्य, फील्ड यूनिट रिपोर्ट और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर प्रथम दृष्ट्या घायल द्वारा स्वयं को चोट पहुंचाना प्रमाणित हुआ। पीड़ित पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ खैर अभिषेक कुमार पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी।