चुनाव की तारीख दिवाली के आसपास रखे जाने पर पूर्व छात्र नेता डॉ. कुंवर मोहम्मद अहमद ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में हिंदू छात्र भी भागीदार हैं। ऐसे में चुनावी कार्यक्रम तय करते समय उनकी धार्मिक और पारिवारिक भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए था। छात्रसंघ चुनाव सभी विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक मंच है, इसलिए चुनाव की तारीखें तय करते समय किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों की सुविधा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।