एएमयू के डक पॉन्ड पहुंचे छात्रसंघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर रशीदी ने भी यूनिवर्सिटी प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सरकार के साथ यूनिवर्सिटी भी तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिल्ली में सरकार के लिए काम रहे हैं, जबकि यहां कुलपति के लिए ज्ञानेश कुमार की तरह काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉक्टर कार्यालय की जगह एएमयू थाना बना दिया जाए।