एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने रविवार को अतरौली के 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर और वार्डों में फैली गंदगी पर तीखी नाराजगी जताई। भर्ती मरीजों ने एमएलसी के सामने अपनी परेशानियां रखीं। एमएलसी ने कहा कि जिला स्तरीय सुविधाओं के बावजूद यह अस्पताल महज रेफर केंद्र बनकर रह गया है।