मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना के तहत अलीगढ़ जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।जिसका शुभारंभ मंगलवार को किया गया। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया।