फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने सीजेपी की तर्ज पर बनाई 'डीजेपी'

रोडवेज में संविदा चालक के रूप में तैनात राजू सैनी मंगलवार को क्वार्सी चौराहा स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने रोडवेज अधिकारियों पर खुद के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा था, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही। चालक वीडियो में डीजेपी के साथ आने के लिए ड्राइवरों से कह रहा । बैनर में लिखा कि डीजेपी ड्राइवर जनता पार्टी ... ड्राइवरों पर हो रहे अत्याचार, अब नहीं सहेंगे अपनी सरकार... चाहे शहीद होना पड़े में तट पर तैयार हूं... बीजेपी पार्टी हमेशा रहे। बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें