फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में ख्वाजा चौक के पास झगड़ा, दो बाइक सवार घायल

अअलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में 28 अगस्त की रात एक झगड़ा हुआ। इसमें दो बाइक सवार लड़कों को सामान्य चोटें आईं। रात करीब 8:30 बजे यूपी 112 पर ख्वाजा चौक के पास झगड़े की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि तीन बाइक सवार लड़के ख्वाजा चौक से देहलीगेट जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल एक इनोवा कार के सामने आ गई। इस बात पर वहां खड़े कुछ लड़कों से उनकी कहासुनी और मारपीट हो गई। घायल लड़कों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें