हौसले बुलंद हों तो ऊंचे पहाड़ भी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बन जाते हैं। अलीगढ़ के युवा उद्यमी यथार्थ गुप्ता ने नेपाल के लुबुचे ईस्ट पर्वत तक की यात्रा कर साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश की। 1 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चले इस पर्वतीय अभियान में उन्होंने समुद्र तल से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने का अनुभव हासिल किया। लौटने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए और बताया कि पहाड़ों का सफर केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती की भी परीक्षा लेता है।