अलीगढ़ के थाना रोरावर पुलिस को चैंपियन जिम ज्वालाजी पुरम के पास मारपीट की सूचना मिली। यह विवाद बाइक और गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था। जिम संचालक शिवम और उसके ट्रेनर मनीष पर सतेंद्र नामक व्यक्ति से मारपीट का आरोप है। इस मारपीट में सतेंद्र को चोटें आईं। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने जिम संचालक शिवम को हिरासत में ले लिया है। तहरीर प्राप्त की जा रही है और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम कमलेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।