फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद में एमएलसी चुनाव मतदान जारी, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

अकराबाद कस्बा के विकास खंड कार्यालय प्रांगण में शुक्रवार सुबह आठ बजे से विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू हुआ। इस दौरान कस्बा के मुख्य बाजार में सभी प्रत्याशियों के शिविरों पर समर्थकों की भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मतदान के लिए शिक्षक और स्नातक मतदाताओं हेतु दो अलग-अलग पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर ग्यारह बजे जिलाधिकारी अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन अकराबाद पहुंचे। उन्होंने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें