आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कृष्णा नगर, आगरा कैंट निवासी प्रीती कुशवाह ने बताया कि 16 सितंबर को सुबह उनके पति पवन कुशवाह निजी कार्य से जा रहे थे। संस्कार स्कूल, गुटिला मोड़ से रोहता नहर के बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखकर वाहन का पता लगाया जा रहा है।