फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम

आगरा के अछनेरा गल्ला मंडी में मजदूरी की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार दोपहर को आक्रोशित मजदूरों मंडी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मजदूर मंडी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वर्तमान में उन्हें नाै रुपये प्रति बोरी मजदूरी मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति बोरी करने की मांग है। मजदूरों ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक अछनेरा गल्ला मंडी में कोई मजदूर काम नहीं करेगा। इसके चलते मंडी में किसान परेशान रहे। दूरदराज से आए किसानों को अपनी धान और अन्य फसल बेचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग़ल्ला मंडी में पैदा हुए इस गतिरोध को सुलझाने के लिए व्यापार मंडल के महामत्री नरेंद्र कुमार बिन्दल ने मजदूर संगठन के भाहव सिंह से शाम तक का समय मांगा है। शाम को व्यापारियों और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक होनी तय हुई है। वही मंडी सचिव संजय पचहेरा ने बताया है मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने के लिए हड़ताल की है। व्यापारी और मजदूरों को एक साथ बैठाकर वार्ता की जाएगी। जल्द समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें