फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का कारण पूछने पर महिला को पीटा, वीडियो वायरल

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव घाघपुरा में शनिवार को घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का कारण पूछने पर एक युवक ने महिला के साथ डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घाघपुरा निवासी रीना पत्नी कुमरसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के एक युवक ने उसके घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था। कैमरा तोड़ने का कारण पूछने पर युवक गाली-गलौज करने लगा। रीना ने इसका विरोध किया, तो युवक ने डंडे से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रीना घायल हो गई।इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया,जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें