आगरा के फतेहाबाद के गांव गढ़ी हीरालाल निवासी वैजयंती देवी पत्नी महावीर ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया शुक्रवार शाम वह खेत पर चारा काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल लिए भेजा। पुलिस का कहना है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।