फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑटो में लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गला रेतकर फेंका

आगरा के बल्केश्वर मंदिर से दर्शन कर घर आ रही 50 वर्षीय महिला को परिचित ऑटो चालक ने बहाने से लिफ्ट दी। ऑटो चालक अपने एक साथी के साथ महिला को सुनसान इलाके में ले गया। यहां साड़ी से गला दबाया और चाकू दिखाकर दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू से कई वार किए और गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी महिला को मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। मौके से गुजर रही पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेज दिया। मामले में डेढ़ महीने बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर में महिला ने दुष्कर्म की बात नहीं लिखी थी। बयान के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। पीड़िता थाना ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को वह बल्केश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर घर आ रही थीं। वाटर वर्क्स चौराहे पर टेढ़ी बगिया निवासी ऑटो चालक कृष्णा मिला। पहले से परिचित था। उसने घर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में पहले से एक अन्य युवक बैठा था। भाटिया पेट्रोल पंप के पास कृष्णा ने ऑटो श्मशान घाट की ओर मोड़ दिया। आरोप है कि वह उन्हें सुनसान रास्ते पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान करीब चार दिन बाद उन्हें होश आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें