आगरा। ऐतिहासिक श्रीराम बरात मंगलवार को पुराने शहर में निकाली जाएगी। बुधवार से तीन दिन जनकपुरी का आयोजन होगा। इसके लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। राम बरात के लिए 6 अक्तूबर की दोपहर 2 बजे से 7 अक्तूबर तक डायवर्जन रहेगा। मार्ग पर आम लोगों के वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। जनकपुरी के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा। हाईवे पर भी भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।