आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर खारी नदी पुल के पास शनिवार तड़के कांवड़ियों के टेंपो में पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टेंपो सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि टेंपो सवार आगरा से बरेठा की ओर जा रहे थे। खारी नदी पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दशरथ पुत्र महाराज सिंह, कमलेश पत्नी दशरथ, अनूप पुत्र कम्पोटर, संदीप पुत्र रामप्रकाश और बबीता पत्नी ब्रजकिशोर, निवासी बड़ागांव बरेठा, थाना मनिया, राजस्थान घायल हो गए। मौके पर माैजूद राहगीरों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।