फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सूखे कुएं में गिरे दो पिल्ले, ग्रामीण और दमकलकर्मियों ने बचाई जिंदगी

आगरा के जारुआ कटरा गांव में पुराने पटवारी वाले महादेव मंदिर के पास सूखे और जर्जर पड़े कुएं में बृहस्पतिवार को कुत्ते के दो पिल्ले गिर गए थे। ग्रामीण ने दमकलकर्मियों की मदद से दोनों पिल्लों को नई जिंदगी दी। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल और पुलिसकर्मी पहुंचे। दमकलकर्मियों की मदद से गांव के छीतर सिंह कुएं में उतरे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पिल्लों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश दुबे ने बताया कि कुआं कई वर्षों से बंद है। इसकी स्थिति भी जर्जर है। ग्रामीण और फायर ब्रिगेडकर्मियों की मदद से दोनों पिल्लों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें