फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हांडी फोड़ने के विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पुरा बंजारा में जन्माष्टमी पर हांडी फोड़ने को लेकर हुआ विवाद शनिवार रात फिर तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। गांव पुरा बंजारा निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर हांडी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान धीरज पक्ष के लोगों ने बेईमानी की। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। शनिवार शाम धीरज पक्ष के लोग फिर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सीमा देवी तथा दूसरे पक्ष के प्रेम सिंह, धीरज और मुखिया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची निबोहरा पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें