आगरा के सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में काशीराम कॉलोनी, सिकंदरा के नवीन और जगदीशपुरा हुसैनी मस्जिद के पास रहने वाले मनीष खान को गिरफ्तार किया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग ने बताया कि 28 सितंबर को सुनारी चौराहे पर बाइक चोरी हो गई थी। एएन पैलेस से जऊपुरा मार्ग पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों ने बताया कि बरामद एक बाइक उन्होंने 28 सितंबर को सुनारी चौराहे से चोरी की थी। दूसरी नवीन ने संजय पैलेस से चुराई थी। दोनों बाइक बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।