फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑटो चोरी कर बेचने जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा के जगदीशपुरा पुलिस ने ऑटो चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का ऑटो बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मीनू और खलील निवासी न्यू आजमपाड़ा, शाहगंज के रूप में हुई है। शाहगंज निवासी शाहरुख का ऑटो 28 सितंबर की रात जय माता दी होटल के पास से चोरी हुआ था। इसकी प्राथमिकी एक अक्तूबर को दर्ज की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 अक्तूबर को पथौली-बिचपुरी नहर मार्ग से दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ऑटो बिचपुरी-बोदला रोड स्थित जेएमएस मैरिज होम के पास से चोरी किया था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह के अनुसार, दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें