फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे वाहन में घुसा ट्रक, दो घायल

आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को थाना डौकी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो वाहन चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार दिलाया। एक हादसा चालक को नींद की झपकी आने, जबकि दूसरा कार का पिछला टायर फटने से हुआ। पुलिस के मुताबिक पहली घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 13.700 की है। ट्रक चालक दिलीप पुत्र बड़े लाल निवासी खेड़ा हेलू, थाना चौबिया, इटावा खाली ट्रक लेकर लखनऊ से मथुरा जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद की झपकी आ गई। ट्रक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के माथे पर चोट लग गई। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा की एंबुलेंस से घायल चालक काे उपचार के लिए भेजा गया। वहीं दूसरी घटना दोपहर करीब एक बजे किलोमीटर 7.500 पर हुई। कानपुर के थाना कलक्टरगंज क्षेत्र निवासी हरसुल पुत्र सूर्य प्रकाश साथी मयंक के साथ कार से वृंदावन से कानपुर जा रहे थे। कार का पिछला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई। यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ, जबकि कार का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें