फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यातायात पुलिस का नहीं दिख रहा काम, सड़क पर रेंग रहे वाहन

आगरा में यातायात संचालन ठीक न होने से दिल्ली हाईवे और एमजी रोड समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण जाम लग रहा है। शनिवार को सिकंदरा से नवीन गल्ला मंडी तक वाहन दिन भर रेंगते रहे। कई पर्यटक ताजमहल आने के बाद बिना शहर घूमे वापस लौटने को विवश हैं। वाहन चालकों को करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। शनिवार को दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा चौराहे से आईएसबीटी फ्लाईओवर तक जाम के हालात बने रहे। अबुल उलाह दरगाह कट और रामबाग फ्लाईओवर पर बसों के अवैध ठहराव से स्थिति और बिगड़ गई। यातायात पुलिसकर्मी सड़क पर कम बल्कि बूथों और कैनोपी में बैठे नजर आए। वे अवैध ठहराव पर कोई रोक-टोक नहीं कर रहे थे। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने भी भगवान टॉकीज चौराहे के पास आधी से ज्यादा सड़क घेर रखी थी। इससे दिन भर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। माल रोड और एमजी रोड का भी बुरा हाल रहा। सप्ताहांत के कारण शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। इससे माल रोड और यमुना किनारा रोड पर भी दिन भर जाम लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें