आगरा के पिनाहट एवं मुरैना के उसैथ घाट के बीच चंबल नदी पर 15 अक्टूबर से पांटून पुल का संचालन शुरू होना है। तिथि से पांच दिन पहले तक पांटून पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से आक्रोशित पिनाहट के व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। त्योहारी सीजन में व्यापार चौपट होने की आशंका से परेशान व्यापारियों ने आंदोलन की धमकी दी है। 15 अक्टूबर तक पुल का संचालन शुरू न होने पर बाजार बंद कर बड़े आंदोलन की बात कही है। पुल निर्माण में देरी से आवागमन और व्यापार प्रभावित होने के साथ ही लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।