आगरा के थाना किरावली पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पुरानी गल्ला मंडी, किरावली निवासी वहीद खान पुत्र सुमेरी खान (36) और रहीश खान पुत्र मोहम्मद यासीन (34) को केस संख्या 140/26, मुकदमा अपराध संख्या 208/25, धारा 13 जी एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं सकतपुर निवासी राहुल पुत्र नारायण सिंह (22) को मुकदमा अपराध संख्या 103/25, धारा 115(2), 352, 351(4) व 131 बीएनएस के मामले में पकड़ा गया। तीनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई थाना प्रभारी मदन सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में चौकी प्रभारी अनुज कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।