फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुकान में चोरी कर कबाड़ी को बेचते थे सामान, किशोर पकड़ा

आगरा के पिनाहट कस्बे के बस स्टैंड के पास सागर इंटरप्राइजेज फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में चोरी के मामले में दुकानदार मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो सामान बिखरा मिला। छत पर पहुंचने पर एक बोरी में इंडक्शन, कुकर और दो कूलर की मोटर रखी मिलीं। वहीं छत पर मिले एक 16 वर्षीय किशोर को पुलिस को साैंप दिया। किशोर ने पुलिस को बताया, वह ताल की पार निवासी है। उसने अपने दो साथियों के साथ करीब 15 दिन पहले दुकान में चोरी करने की बात कबूल की। दुकानदार के अनुसार, किशोर ने चोरी का कुछ सामान दो अलग-अलग कबाड़ियों को बेचने की जानकारी भी दी। मौके पर पकड़े गए किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, एक कबाड़ी को भी पुलिस ने पकड़ा, जिसे पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया गया। दुकानदार ने किशोर की बातों को मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें