फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने रौंदी बाइक, महिला और बच्चे समेत तीन घायल

आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र में आगरा-बाह मार्ग पर बांके की ठार गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी भाभी और मासूम भतीजा घायल हो गए। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सहारनपुर निवासी देवेश (20) अपनी भाभी मोहिनी और भतीजे कुंदन के साथ बाइक से नयापुरा कांकरखेड़ा जा रहे थे। बताया गया है कि बांके की ठार के पास पीछे से आगरा की ओर से बाह की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें