आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार महोबा से नोएडा जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर मोड़ के दौरान तेज गति के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में नमन और नीरज निवासी महोबा घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बमरौली कटारा के एक निजी अस्पताल मेंं भर्ती कराया।