फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्पीड रडार कमरे में बंद, बेलगाम दौड़ रहे ट्रक और ट्रॉला

आगरा में सड़कें हों या बीच से गुजर रहा नेशनल हाईवे, हर जगह यातायात का बुरा हाल है। एमजी रोड से लेकर एनएच-19 तक ऐसा कोई रास्ता नहीं बचा, जहां से निकलना मुश्किल न हो। शहर के बीच दौड़ते तेज रफ्तार भारी वाहन और बेलगाम ऑटो न सिर्फ जाम लगा रहे हैं बल्कि लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन गए हैं। पुलिस अफसरों का इन पर ध्यान नहीं है। आरोप है कि वह एसी कमरों में बैठकर प्लान बना रहे हैं और जनता सड़क पर बेहाल है। यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाम लगाने के लिए पांच स्पीड रडार खरीदे हैं। ये कमरों में बंद हैं। नियम के मुताबिक, आगरा से नोएडा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर चार पहिया वाहनों की अधिकतम गति 100 किमी/घंटा और लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी/घंटा तय है। एनएच-19 पर भी यह सीमा 100 किमी/घंटा है, जबकि शहर की सीमा में यह 50-60 किमी/घंटा होनी चाहिए। हालांकि, पुलिस के इंटरसेप्टर होने के बावजूद वाहनों की रफ्तार कम नहीं हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें