मथुरा जंक्शन और बटेश्वर यार्ड में रेलवे के काम के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शनिवार को अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई गई । इससे आगरा कैंट से धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर होते हुए झांसी जाने वाले यात्रियों को राहत मिली । ट्रेन आगरा कैंट पर पांच मिनट रुकी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01901 मथुरा जंक्शन से शनिवार शाम चार बजे रवाना हुई । यह शाम पांच बजे आगरा कैंट पहुंची और 5:05 बजे झांसी के लिए रवाना हो गई। ट्रेन धौलपुर स्टेशन पर शाम 6:05 से 6:07 बजे तक और मुरैना में 6:33 से 6:35 बजे तक रुकेगी। ग्वालियर में शाम 7:15 से 7:20 बजे तक ठहराव होगा। इसके बाद डबरा और दतिया होते हुए ट्रेन रात नौ बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पहुंची । इसका संचालन एक फेरे के लिए किया गया।