आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जर्जर भवनों का ऑडिट बुधवार से शुरू हो गया। पांच सदस्यीय टीम ने पुराने भवनों की सूची बनाकर रिकॉर्ड खंगालने का काम किया। यह टीम मरम्मत की गुणवत्ता भी देखेगी। उधर, कुछ जर्जर भवनों में अब भी मरीजों का इलाज हो रहा है। बारिश होने से खतरे की संभावना बढ़ गई है।