आगरा के बाह के खजुआपुरा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में देवरानी सुमन एवं जेठानी नीलम गुत्थम गुत्था हो गई। वाद विवाद के बाद भिड़ी देवरानी और जेठानी मारपीट में घायल हो गईं। बाह पुलिस के मुताबिक घरेलू विवाद में हाथापाई और मारपीट हुई है। जांच की जा रही है। जांच एवं मेडिकल के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।