फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पायल बनाने वाली फर्म से 30 लाख की चांदी चोरी

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के पीपल मंडी स्थित चांदी के आभूषण बनाने वाली फर्म से करीब 30 लाख की चांदी चोरी हो गई। फर्म संचालक ने तीन साल से ठेके पर पायल बनाने वाले सीतानगर, रामबाग के बंटी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में बंटी चांदी की पुड़िया जमा करने के बजाय जेब में रखता दिखा है। घर जाकर पूछताछ करने पर वह बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग गया। पीपल मंडी निवासी कुशल गुप्ता की केटी चेन्स नाम से फर्म है। पायल बनाने में बंटी का भाई गोपी और मामा का बेटा नीरज भी सहायक थे। फर्म में माल तैयार करने के दौरान बची चांदी लगातार कम मिलने पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पूछताछ में गोपी और नीरज ने बताया कि बंटी कई दिनों से चांदी के स्क्रैप का गबन कर रहा था। फर्म संचालक का आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने 16 सितंबर को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें