फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:पड़ोसन की छत से गिरकर घायल जूता कारीगर की मौत, परिजनों ने लगाया धक्का देने का आरोप

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के बेलनगंज स्थित पंजा मदरसा के पास पड़ोसन के घर की दो मंजिला छत से गिरकर घायल जूता कारीगर विष्णु कुमार (30) की एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसन पर पांच लाख रुपये और सोने की चेन देने की मांग पूरी न करने पर विष्णु को छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे विष्णु घर से एक मकान छोड़कर रहने वाली महिला के घर गया था। दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध हैं। पिता जसवंत का आरोप है कि महिला पहले भी विष्णु के खिलाफ दो शिकायतें कर चुकी थी और एक साल पहले छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि महिला पहले ही पांच लाख रुपये और सोने की चेन ले चुकी थी और अब और रकम मांग रही थी। घटना के बाद महिला और उसका देवर घर से भाग गए हैं। विष्णु सऊदी अरब और दुबई में काम कर चुका था। करीब डेढ़ साल पहले लौटकर जूता फैक्ट्री में काम कर रहा था। महिला का पति अभी सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें