फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में नीट यूजी के दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, 66 का हुआ प्रवेश

एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी के दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसमें आठ मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश प्रक्रिया की काउंसिलिंग की जा रही है। एक अक्तूबर तक काउंसिलिंग की जाएगी। नीट यूजी काउंसिलिंग के प्रभारी डॉ. करुणा शंकर दिनकर ने बताया कि इसमें मथुरा केडी डेंटल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज, एसकेएस मेडिकल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज, आरएसएस मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद का एफएच मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस और बीडीएस की 1466 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया। काउंसिलिंग के सह प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन 66 अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ है। एक अक्तूबर तक काउंसिलिंग चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें