फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जैगारा की स्वाभिमान सभा के लिए रालोद की ट्रैक्टर रैली, गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क

मलपुरा।राष्ट्रीय लोकदल की ओर से 12 अक्टूबर को किरावली के जैगारा में प्रस्तावित स्वाभिमान सभा के लिए शुक्रवार को मलपुरा क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली को रालोद ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर और प्रदेश महासचिव महेश जाटव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली के माध्यम से दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को स्वाभिमान सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।ट्रैक्टर रैली की शुरुआत सुबह 11 बजे मलपुरा स्थित चाहर कृषि फार्म से हुई,रैली मिढ़ाकुर तक गई।इस दौरान रालोद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ विभिन्न गांवों से होकर गुजरे।जगह-जगह रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से 12 अक्टूबर को जैगारा में होने वाली स्वाभिमान सभा में पहुंचने की अपील की।कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष केपी चाहर रहे, जबकि संचालन मनजीत फौजी ने किया। ट्रैक्टरों की संख्या अधिक होने के कारण जगनेर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।पुलिस ने मौके पर यातायात को व्यवस्थित कर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया। रैली में युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह,पल्लवी सक्सेना,महिला जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह,रणधीर काका, करतार सिंह,कप्तान सिंह,जगबीर सिंह जाटव,गीतम सिंह,बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें