फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तनाव ने उड़ाई रातों की नींद, अपनों पर उतर रहा गुस्सा

पसंदीदा जॉब है और न ही मनमाफिक रुपये, उस पर काम का भारी दबाव। टार्गेट पूरा करने की बंदिश में परिवार के लिए भी समय नहीं मिल पा रहा है। इन स्थितियों से युवा तनाव में आ रहे हैं। लंबे समय तक यही स्थितियां व्यवहार में चिड़चिड़ापन लाती हैं। नौकरी-घर के झंझावतों और हालात का गुस्सा अपनों (माता-पिता, पत्नी और बच्चों) पर निकल रहा है। इससे पारिवारिक संबंध के साथ काम भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे मरीज मानसिक रोग विशेषज्ञों से काउसिलिंग कराने आ रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के टेलीमानस 14416 पर रोजाना काउंसिलिंग के लिए औसतन 350 फोन आ रहे हैं। ये 24 घंटे संचालित सेवा है। इसमें करीब 40 फीसदी मामलों कामकाजी युवाओं से जुड़े हैं। इसमें मनमाफिक नौकरी, योग्यता-काम के अनुसार कम पैकेज, कार्य के घंटे अधिक होना और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में कमी होने पर तनाव के मामले हैं। अधिकांश की उम्र 30-45 साल है। इससे स्वभाव बदलने पर जल्दी गुस्सा आना, नीरसता, एकाकीपन होने लगता है। तनाव गंभीर स्थिति में पहुंचने पर पत्नी-बच्चों और परिजन से तेज आवाज में बात करना, झगड़ा होने लगता है। लिहाजा रिश्ते खराब होने लगते हैं। इसका असर फिर पीड़ित के काम पर भी पड़ रहा है। ये अस्थायी परेशानी है, इनको काउंसिलिंग के साथ जरूरत पर अस्पताल बुलाकर दवाएं भी देते हैं, जिससे सुधार होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें